ग्रेटर नोएडा: देर रात मंदिर में घुसे चोर, तीन किग्रा चांदी के तीन छत्र किए चोरी; CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा रोड पर स्थित दुर्गा विशाल मंदिर और भैरव मंदिर से मूर्तियों से चांदी के तीन छत्र चोरी हो गए, जिसमें करीब तीन किग्रा चांदी थी। चोरी सोमवार देर रात की है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। मंगलवार सुबह पुजारी ने मंदिर खोला तो चोरी का पता चला। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की मदद से चोरी की तलाश शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज में एक चोरी मंदिर के अंदर घुसकर दुर्गा मां की मूर्ति से छत्र उतारकर अपने बैग में रख रहा है। वहीं घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। दादरी कोतवाल पुलिस फुटेज की मदद से जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
#CityStates #Noida #GreaterNoidaCrime #GreaterNoidaHindiNews #GreaterNoidaPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 07, 2026, 11:42 IST
ग्रेटर नोएडा: देर रात मंदिर में घुसे चोर, तीन किग्रा चांदी के तीन छत्र किए चोरी; CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात #CityStates #Noida #GreaterNoidaCrime #GreaterNoidaHindiNews #GreaterNoidaPolice #VaranasiLiveNews
