Bathinda: बठिंडा रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में चंडीगढ़ काॅलेज का भी जिक्र
बठिंडा में ईमेल के जरिए रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसी ईमेल में चंडीगढ़ के एक कॉलेज को भी निशाना बनाने की बात कही गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद बठिंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात कर दी गई है और यात्रियों की चेकिंग भी की जा रही है।हालांकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि चेकिंग उस स्तर की नहीं है, जैसी गंभीर धमकी के बाद होनी चाहिए। इससे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी बठिंडा के डाकघर और श्री मुक्तसर साहिब के डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के चलते प्रशासन की तैयारियों और कार्रवाई पर भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
#CityStates #Punjab #BombThreat #BathindaRailwayStation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 11:35 IST
Bathinda: बठिंडा रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में चंडीगढ़ काॅलेज का भी जिक्र #CityStates #Punjab #BombThreat #BathindaRailwayStation #VaranasiLiveNews
