Sonipat News: खिड़की काटकर कमरे में घुसे चोर, नकदी और आभूषण ले गए
गांव थाना कलां के खेत में बना है कमरा, परिवार बेरी के बाग में बनी झोपड़ी में रहता है संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा। गांव थाना कलां में चोर कमरे की खिड़की काटकर अंदर घुसे और नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित मनजीत ने मामले की शिकायत खरखौदा थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। मनजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में एक बेरी के बाग में बनी झोपड़ी में रहते हैं। पास ही बने कमरे में उनका सामान रखा हुआ था। उसके गेट पर ताला लगा हुआ था। रविवार रात को वह परिवार के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। तड़के चार बजे जब वह उठे तो कमरे की खिड़की कटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर कमरे से एक जोड़ी सोने के बाले, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की पांच जोड़ी पायल, चार चांदी की अंगूठियां, बच्चों की कडुली, चांदी के सिक्के, चेन और करीब 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।
#ThievesBrokeIntoTheRoomThroughAWindowAndStoleCashAndJewellery. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 16:52 IST
Sonipat News: खिड़की काटकर कमरे में घुसे चोर, नकदी और आभूषण ले गए #ThievesBrokeIntoTheRoomThroughAWindowAndStoleCashAndJewellery. #VaranasiLiveNews
