Gurugram News: कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया
फरीदाबाद। जिले में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए गए प्रशिक्षण वर्गों का क्रम पूरा हो गया। सात मार्च से शुरू हुआ यह अभियान फरीदाबाद के सभी 15 मंडलों में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम तिगांव विधानसभा के इंद्रप्रस्थ मंडल में आयोजित किया गया जहां नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति से अवगत कराया।जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भाजपा का मूल लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर काम कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा स्थापित सुशासन की व्यवस्था और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन नीतियों से समाज के वंचित वर्गों को नए अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम में पार्षद अनिल नागर, अजय बैसला, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, तिलपत मंडल अध्यक्ष हरीश बैसला, बसंतपुर मंडल अध्यक्ष गौरव चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
#TheWorkersWereApprisedOfTheOrganization'sIdeology. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:11 IST
Gurugram News: कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया #TheWorkersWereApprisedOfTheOrganization'sIdeology. #VaranasiLiveNews
