Kotdwar News: अचानक बदला मौसम, ठिठुरन बढ़ी, बारिश से काश्तकार चिंतित

कोटद्वार। कोटद्वार और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। वहीं, धान की कटाई में जुटे काश्तकारों की चिंता भी बढ़ गई है।बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे तेज गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट आई। इन दिनों क्षेत्र में काश्तकार धान की फसल की कटाई में जुटे हैं। मौसम में आए बदलाव और बारिश की आशंका से उन्हें फसल की कटाई और सुरक्षित रखने की चिंता सता रही है। वहीं, दुगड्डा, लैंसडौन, सतपुली और बैजरो समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह बारिश होने से ठंड का असर बढ़ गया। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बनी रही।

#TheWeatherSuddenlyChanged #TheChillIncreased #AndTheRainWorriedFarmers #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 13:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: अचानक बदला मौसम, ठिठुरन बढ़ी, बारिश से काश्तकार चिंतित #TheWeatherSuddenlyChanged #TheChillIncreased #AndTheRainWorriedFarmers #VaranasiLiveNews