Una News: दौलतपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित
महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व से सामाजिक संतुलन और सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम नपं के सभी 7 वार्डों की तस्वीर भी हुई साफसंवाद न्यूज एजेंसीदौलतपुर चौक (ऊना)। प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत दौलतपुर चौक के अध्यक्ष पद को आगामी कार्यकाल के लिए अनुसूचित जाति एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसके साथ ही अब नगर पंचायत चुनाव की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो गई है। इससे पहले जारी विवरण के अनुसार वार्ड नंबर- एक शिव मंदिर क्षेत्र, वार्ड नंबर चार पुखर क्षेत्र और वार्ड नंबर पांच बेहली क्षेत्र को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। वहीं, वार्ड नंबर दो तूतां वाला खूह क्षेत्र को अनुसूचित जाति एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर तीन सीता राम मंदिर क्षेत्र, वार्ड नंबर छह मुख्य तालाब क्षेत्र और वार्ड नंबर सात भट्ठा क्षेत्र को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अध्यक्ष पद के एससी महिला के लिए आरक्षित होने और वार्डों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं और राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माने लगा है। बता दें नगर पंचायत दौलतपुर चौक में 2015 के रोस्टर के मुताबिक इस वार का रोस्टर जारी किया गया है। वही पिछली चुनावों में वार्ड एक महिला के लिए आरक्षित किया था। वार्ड दो ओपन रखा गया था। चार नंबर वार्ड लेडीज रिजर्व, पांच नंबर लेडीज ओपन छह लेडीज रिजर्व जबकि सात नंबर ओपन रखा गया था।वहीं, पूरे जिले की बात करें तो इस बार सभी नगर पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथों में ही रहेगी, क्योंकि सभी अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। ऐसे में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस आरक्षण से महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है, जबकि राजनीतिक विश्लेषक इसे सामाजिक संतुलन और सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं। नगर पंचायत दौलतपुर वार्ड 1- शिव मंदिर क्षेत्र अनारक्षित वार्ड 2 - तूतां वाला खूह अनुसूचित जातिवार्ड 3- सीता राम मंदिर महिलावार्ड 4 - पुखर क्षेत्र अनारक्षित वार्ड 5 - बेहली क्षेत्र अनारक्षित वार्ड 6 - मुख्य तालाब महिलावार्ड 7 - भट्ठा क्षेत्र आरक्षित महिलाओं के लिए
#ThePostOfChairmanInDaulatpurNagarPanchayatIsReservedForSCWomen. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 05, 2026, 17:04 IST
Una News: दौलतपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित #ThePostOfChairmanInDaulatpurNagarPanchayatIsReservedForSCWomen. #VaranasiLiveNews
