Sonipat News: नगर पालिका ने वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया, लोगों ने किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा। ब्राह्मण मोहल्ले में शनिवार को नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ढहा दिया। कोर्ट के आदेश पर इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए लंबे समय से पानी निकासी में बाधा बने रैंप व स्लैब उखाड़े गए। कब्जा करने वालों ने इसका विरोध भी किया और स्टे होने की बात कही पर नगर पालिका सचिव ने स्पष्ट किया कि स्टे केवल माता के स्थान पर है न कि दूसरे हिस्से पर। नगर पालिका सचिव मनीष रेढ़ू अपनी टीम के साथ पुलिस बल को लेकर शनिवार शाम ब्राह्मण मोहल्ले में पहुंचे और कार्रवाई की।लंबे समय से गली के एक तरफ नाली न होने से पानी निकासी की समस्या बनी हुई थी जबकि जिस पुलिया के नीचे से दूषित पानी गुजारा जा रहा था वह आए दिन भारी वाहनों के गुजरने से टूट रही थी। नगर पालिका की तरफ से कई बार यहां पर स्लैब रखे गए लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। पानी निकासी की समस्या और ज्यादा गहरा गई थी। इसे देखते हुए नगर पालिका की तरफ से शनिवार को गली के एक तरफ हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्णय लिया गया। टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू करते हुए कई दुकानों व घरों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया।
#TheMunicipalityRemovedYears-oldEncroachment #PeopleProtested. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 20:32 IST
Sonipat News: नगर पालिका ने वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया, लोगों ने किया विरोध #TheMunicipalityRemovedYears-oldEncroachment #PeopleProtested. #VaranasiLiveNews
