Meerut News: संत जोसफ कैथेड्रल में भजनों के साथ गूंजा प्रेम का संदेश

- पवित्र सप्ताह के उपलक्ष्य में हुआ विशेष प्रार्थना अनुष्ठान माई सिटी रिपोर्टर मेरठ। संत जोसफ कैथेड्रल में पवित्र सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार रात 10:30 बजे ईस्टर विजिल मास अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष प्रार्थना अनुष्ठान का संचालन मुख्य पुरोहित फादर भास्कर जेसुराज ने किया। इस दौरान भजनों के साथ प्रेम और नवजीवन का संदेश गूंजता रहा। कार्यक्रम में फादर थारिस, फादर रॉय एवं फादर स्टीफन सह पुरोहित के रूप में उपस्थित रहे।रैव्ह. और फादर ने विधि विधानपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। मास के दौरान परंपरानुसार मोमबत्तियां प्रज्ज्वलित कर यीशु मसीह के पुनरुत्थान की पावन स्मृति को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। बप्तिस्मा की प्रतिज्ञाओं को दोहराया। मिस्सा बलिदान हुआ। नई आग की आशीष दी गई। धार्मिक अनुष्ठान के बीच श्रद्धालुओं ने अल्लेलूया, जी उठा, जी उठा और एक चतुर चितेरा जी उठा जैसे भक्तिमय गीतों का सामूहिक गान कर प्रभु के पुनरुत्थान की खुशी व्यक्त की। इससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा मुख्य पुरोहित ने ईस्टर के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, त्याग, क्षमा एवं नवजीवन के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईस्टर केवल एक पर्व नहीं बल्कि मानवता के लिए आशा, विश्वास और पुनर्जागरण का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

#TheMessageOfLoveResoundedWithHymnsAtSt.Joseph'sCathedral. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: संत जोसफ कैथेड्रल में भजनों के साथ गूंजा प्रेम का संदेश #TheMessageOfLoveResoundedWithHymnsAtSt.Joseph'sCathedral. #VaranasiLiveNews