Jhajjar-Bahadurgarh News: लोहे के खंभों को हटाकर सीमेंटिड खंबे लगाए

झज्जर। शहर में बिजली निगम की तरफ से बिजली के लगाए गए लोहे के खंभों को हटाने का काम किया जा रहा है। शहर के कई स्थानाें से अब तक बिजली निगम के कर्मचारियों ने बिजली के लोहे के कई खंभों को हटाया है।लोहे के खंभों से हादसा होने का डर बना रहता है। इसको हटाने के लिए कई लोगों ने अलग-अलग जगह से मांग करते हुए बिजली निगम को शिकायत दी थी। इसके बाद बिजली कर्मचारियों की मदद से लोहे के खंभों को हटाकर सीमेंट के खंभे लगाने का काम किया जा रहा है। बीकानेर चौक से आंबेडकर चौक सहित अन्य जगहाें से लोहे के खंभे हटाए गए हैं।बिजली निगम के लोगों की तरफ से लोहे के खंभों को हटाने को लेकर शिकायत की गई थी। इसके बाद शहर के अलग-अलग स्थानों से लोहे के खंबों को हटाने का काम किया जा रहा है।- सुरेश, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर

#TheIronPillarsWereRemovedAndReplacedWithCementedPillars. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 05, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: लोहे के खंभों को हटाकर सीमेंटिड खंबे लगाए #TheIronPillarsWereRemovedAndReplacedWithCementedPillars. #VaranasiLiveNews