Bareilly News: मेडिकल काॅरपोरेशन से हुई थी इंजेक्शन की आपूर्ति

बरेली। प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन की बरेली में आपूर्ति लखनऊ मेडिकल काॅरपोरेशन से हुई थी। सैंपल अधोमानक मिलने पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल काॅरपोरेशन को भी पत्र भेजा है, ताकि जिन जिलों में संबंधित बैच का इंजेक्शन भेजा गया है, उसका प्रयोग रोका जा सके। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी पत्र भेजकर बचे हुए इंजेक्शन वापस मंगाए हैं। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा है। यह इंजेक्शन एसवीपी लाइफ साइंसेज, सेलाकुई, देहरादून की ओर से निर्मित है। इसका बैच नंबर 26एफएनडी32 है। निर्माण तिथि अप्रैल 2026 और एक्सपायरी तिथि मार्च 2028 दर्ज है। औषधि निरीक्षक ने नोटिस जारी कर दवा की खरीद-बिक्री का भी रिकॉर्ड तलब किया है।रक्तवाहिकाओं में हो सकता है रुकावट का जोखिमअधोमानक इंजेक्शन का प्रयोग एलर्जी, उल्टी-मितली रोकने और ऑपरेशन से पहले या बाद में मरीज को सिडेशन देने के लिए होता है। ताकि घबराहट, बेचैनी और मानसिक तनाव कम कर आराम पहुंचाया जा सके। दवा की मात्रा निर्धारित मानक से कम मिलने पर इसके कम प्रभावी होने की आशंका होती है। इंजेक्शन के घोल में बड़े सफेद कण शरीर में पहुंचने पर नसों में सूजन, दर्द, जलन, रक्तवाहिकाओं में रुकावट का जोखिम हो सकता है। इसलिए प्रयोग पर रोक लगी है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी गई है।

#TheInjectionsWereSuppliedByTheMedicalCorporation. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 02:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: मेडिकल काॅरपोरेशन से हुई थी इंजेक्शन की आपूर्ति #TheInjectionsWereSuppliedByTheMedicalCorporation. #VaranasiLiveNews