Chamoli News: उद्योगपति ने बीकेटीसी को एक करोड़ रुपये दान दिए
फोटो--बदरीनाथ। प्रसिद्ध उद्योगपति व बीकेटीसी के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र शर्मा ने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को एक करोड़ एक लाख रुपये का चेक दान स्वरूप प्रदान किया। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले महेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर समिति को दान स्वरूप चेक भेंट किया। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका आभार जताया। बीकेटीसी के अध्यक्ष ने कहा कि महेंद्र शर्मा देश भर के तीर्थ स्थलों के विकास व सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उद्योगपति व बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा ने कहा कि यह दान भगवान बदरीविशाल और केदारनाथ के प्रति उनकी श्रद्धा का प्रतीक है। उम्मीद है समिति इस पैसे का उपयोग धार्मिक प्रयोजन व श्रद्धालुओं की सेवा के लिए करेगी। इस मौके पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
#TheIndustrialistDonatedRs1CroreToBKTC. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 16:18 IST
Chamoli News: उद्योगपति ने बीकेटीसी को एक करोड़ रुपये दान दिए #TheIndustrialistDonatedRs1CroreToBKTC. #VaranasiLiveNews
