Uttarkashi News: गोमुख ट्रैक पर रवाना हुआ पहला पांच सदस्यीय ट्रैकर्स दल

बर्फबारी के बाद खुला गोमुख का रास्ता, अनुभवी गाइडों के साथ ट्रैकिंग शुरूगंगोत्री। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने के लिए 19 दिन बाद ट्रैकर्स का पहला पांच सदस्यीय दल कनखू बैरियर से गोमुख के लिए रवाना हुआ। पार्क प्रशासन की ओर से अभी फिलहाल प्रशिक्षित ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों को अनुभवी गाइडों के नेतृत्व में गोमुख तक भेजा जा रहा है। हालांकि अभी सामान्य यात्रियों के लिए ट्रैक पर आवाजाही बंद रहेगी। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को विधिवत खोल दिए गए थे। नेलांग सहित गरतांग गली में पर्यटकों की आवाजाही शुरू करवा दी गई थी लेकिन गोमुख और केदारताल पर मार्च और अप्रैल के शुरू तक हुई बर्फबारी के कारण दोनों ट्रैक को बंद रखा गया था। ट्रैकिंग और पर्वतारोहण से जुड़ी एजेंसियों की ओर से वन विभाग से ट्रैक खोलने की मांग की गई। उसके बाद पार्क प्रशासन और ट्रैकिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गोमुख ट्रैक की रैकी की। उसके बाद निर्णय लिया गया कि पहले प्रशिक्षित ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों को गोमुख जाने की अनुमति दी जाएगी। कनखू बैरियर इंचार्ज वन दरोगा राजवीर रावत ने बताया कि रविवार को कनखू से इस वर्ष का पहला पांच सदस्यीय ट्रैकर्स का दल गोमुख के लिए रवाना हुआ है। इनके साथ अनुभवी गाइडों को भेजा गया है। रावत ने बताया कि इससे पहले ट्रैकर्स को पार्क के सभी नियमों से अवगत करवाया गया। अभी फिलहाल स्थिति को देखते हुए गोमुख तक ही ट्रैकर्स के दल भेजे जा रहे हैं। अभी सामान्य यात्रियों को जाने नहीं दिया जाएगा। साथ ही सोमवार को जीएमवीएन के कर्मचारी भी भोजवासा के लिए रवाना होंगे।

#TheFirstFive-memberTeamOfTrekkersHasSetOffOnTheGaumukhTrek. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: गोमुख ट्रैक पर रवाना हुआ पहला पांच सदस्यीय ट्रैकर्स दल #TheFirstFive-memberTeamOfTrekkersHasSetOffOnTheGaumukhTrek. #VaranasiLiveNews