Pauri News: गढ़वाल विवि में 147 कर्मचारियों के नियमितिकरण पर कार्य परिषद की मुहर
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में कई वर्ष से सेवाएं दे रहे 147 दैनिक, नियत वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण पर गढ़वाल विवि की कार्य परिषद(ईसी) की मुहर लग गई है। लंबे समय से कर्मचारी नियमितिकरण की मांग कर रहे थे। इस मामले में हाईकोर्ट ने भी विवि को निर्णय लिए जाने के निर्देश जारी किए थे। कार्य परिषद में नियमितिकरण पर मुहर लगने के बाद अब विवि दो माह के अंदर नियुक्तिपत्र जारी करेगा।गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में कर्मचारियों के बहुप्रतिक्षित मामले में यह निर्णय लिया गया। विवि में 147 कर्मचारी दो दशक के अधिक समय से एमटीएस, सफाई कर्मचारी आदि पदों पर कार्यरत थे। वर्तमान में विवि इन कर्मचारियों को अपने संसाधनों से समान कार्य, समान वेतन दे रहा है। 147 कर्मचारियों ने रिक्त पदों पर नियुक्ति दिए जाने के लिए नैनीताल हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। दिसंबर 2025 में हाईकोर्ट ने विवि को 147 कर्मचारियां को स्थायी रूप से नियुक्त करने के मामले में शीघ्र निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि कर्मचारियों के स्थायी नियुक्ति दिए जाने पर कार्य परिषद की अंतिम मुहर लग गई है। बताया कि विवि में 134 पद रिक्त हैं। ऐसे में 147 कर्मचारियों में से 13 को विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पदों में समायोजित किया जाएगा। कोर्ट के आदेशों के अनुसार छह महीनों में भीतर नियुक्ति देने के आदेश जारी किए थे। कहा दो माह के भीतर सभी कर्मचारियों को रोस्टर मैपिंग के अनुसार नियुक्ति की जाएगी। बताया, विवि में 35 पद ग्रुप सी के पदों और 112 को एमटीएस और सफाई कर्मचारी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। बैठक में विजीटर नामिनी प्रो. मनु प्रताप सिंह, प्रो. शिवानी शर्मा, प्रो. मनु कटारिया, प्रो. रमा शंकर दुबे, प्रो. एनएस पंवार, डीन एसके शर्मा, प्रो. अजीत नेगी, यूजीसी नॉमिनी प्रो. उमेश अशोक कदम, मंत्रालय से अंडर सेक्रेटरी प्रवीर सक्सेना, डिप्टी सेकेटरी श्रीपार्था, डा. आरती दीक्षित आदि मौजूद रहे। गोपेश्वर में एलएलएम कोर्स संचालन की नहीं मिली अनुमति गढ़वाल विवि कार्य परिषद की बैठक में राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में एलएलएम कोर्स संचालन का एजेंडा भी रखा गया, इस एजेंडे पर हुई चर्चा के बाद कार्य परिषद ने एलएलएम कोर्स संचालन की अनुमति नहीं दी। कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने विवि में नई संबद्धता पर रोक है, इस कारण ईसी ने इसे स्वीकृति नहीं दी है। कहा हरिद्वार के एक कॉलेज के अनुरोधे पर उसे विवि से डिएफिलिएट किया गया है। -------विधि विभाग की चार फैकल्टी को मिला प्रमोशनगढ़वाल विवि के बादशाहीथौल स्थित एसआरटी कैंपस के विधि विभाग की चार फैकल्टी को प्रमोशन मिला है। जिसमें से डीन विधि डॉ. ममता राणा को प्रोफेसर व डॉ. विशाल गुलेरिया, डॉ. सुधीर चर्तुवेदी और डॉ. रामप्रकाश को एसोसिएट प्रोफेसर में प्रमोशन मिला है।
#TheExecutiveCouncilHasApprovedTheRegularizationOf147EmployeesAtGarhwalUniversity #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 14:46 IST
Pauri News: गढ़वाल विवि में 147 कर्मचारियों के नियमितिकरण पर कार्य परिषद की मुहर #TheExecutiveCouncilHasApprovedTheRegularizationOf147EmployeesAtGarhwalUniversity #VaranasiLiveNews
