Panipat News: ओपीडी में डेढ़ बजे ही चिकित्सक के कक्ष खाली
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय में बदलाव के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर पाई हैं। चिकित्सक समय से पहले ही कुर्सी छोड़ अपने दूसरे कामों में लग रहे हैं। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और फिजिशियन डॉ. जैसमीन के छुट्टी पर होने से खांसी-जुकाम, बुखार, काला पीलिया की बीमारी वाले मरीजों को दूसरे चिकित्सक से दवा लेनी पड़ी। वहीं अस्पताल में डेढ़ बजे ही चिकित्सक के कक्ष खाली हो गए। इससे मरीजों को दवा व इलाज के लिए चक्कर काटने पड़ें।जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय आठ से दोपहर बाद दो बजे कर दिया है। मरीज सुबह करीब साढ़े सात बजे ही अस्पताल में पहुंच गए। ओपीडी में करीब 1700 मरीज पहुंचे। चिकित्सक अपने हिसाब से चलते रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका समय से पहले ही कुर्सी छोड़कर चली गईं। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंकुर खन्ना छुट्टी पर रहे। दूसरी ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शिवांजलि पूरा समय अपने केबिन में नहीं मिली। सामान्य सर्जन की ओपीडी सुबह एक घंटे देरी से शुरू हुई और समय से आधा घंटे पहले ही अस्पताल से चले गए। फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर के छुट्टी पर होने के चलते डाॅ. सुनील गिरधर ने मरीजों की जांच की।
#TheDoctor'sRoomInTheOPDIsEmptyAt1:30Pm. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 02:26 IST
Panipat News: ओपीडी में डेढ़ बजे ही चिकित्सक के कक्ष खाली #TheDoctor'sRoomInTheOPDIsEmptyAt1:30Pm. #VaranasiLiveNews
