Dehradun News: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा

- आश्रितों की पेंशन प्रतिमाह 3000 से बढ़ाकर 5500 रुपये की - सरकारी नौकरियों में राज्य आंदोलनकारियों को दिया 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षणअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में राज्य आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन के सम्मान व कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को सम्मान देते हुए सरकारी नौकरियों में उन्हें 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया। इसके साथ ही उनके आश्रितों की पेंशन 3000 से बढ़ाकर 5500 प्रतिमाह कर दी गई है। वहीं, राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन जेल गए या घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन भी 6000 से बढ़ाकर 7000 प्रतिमाह की गई। जो उनके संघर्ष के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। सरकार ने सैनिकों के सम्मान में भी बड़े फैसले लिए गए हैं। शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दी गई है। वहीं, परमवीर चक्र विजेताओं के लिए यह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दी गई है। इसके अलावा, राज्य में अग्निवीर योजना के तहत सेवा देने वाले युवाओं को भी सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है।सेवा का संकल्प से जन-जन तक पहुंची सरकारमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार पहल ने जनसेवा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में 686 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 5.37 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। इन शिविरों के माध्यम से 2.96 लाख से अधिक नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। वहीं, प्राप्त 51,317 शिकायतों में से 33,990 का मौके पर ही समाधान किया गया, जो प्रशासन की तत्परता को दर्शाता है। डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देते हुए अपुणि सरकार पोर्टल के माध्यम से करीब 950 सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है, जिससे आम नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं मिल रही हैं।समाज के हर वर्ग का ध्यानसरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर 1500 कर दी है, जिससे अब बुजुर्ग दंपती को इसका लाभ मिल रहा है। इसके अलावा, वृद्ध एवं आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों और लेखकों की मासिक पेंशन तीन हजार से बढ़ाकर छह हजार करने का निर्णय लिया गया है।

#TheDhamiGovernmentProvidedStrongSupportToTheAgitators #SoldiersAndTheCommonPeople #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 18:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा #TheDhamiGovernmentProvidedStrongSupportToTheAgitators #SoldiersAndTheCommonPeople #VaranasiLiveNews