Chamoli News: जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
फोटो15 सूत्री मांगों की मांग, परियोजना कार्य रोकने की दी चेतावनीसंवाद न्यूज एजेंसीज्योतिर्मठ। तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने एनटीपीसी कंपनी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित ग्रामीणों ने कहा कि यदि कंपनी मांगें पूरी नहीं करती तो परियोजना का कार्य रोका जाएगा। परियोजना प्रभावितों को रोजगार, चारापत्ती सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने तपोवन में बैराज जाने वाले मार्ग पर कंपनी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बजवाल ने कहा कि पूर्व में प्रशासन और एनटीपीसी कंपनी को मांगों के बारे में अवगत करा दिया गया था लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। यदि कंपनी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तो सेलंग व तपोवन दोनों तरफ से कार्य रोका जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी ने कहा कि परियोजना प्रभावित गांवों के लोगों को न रोजगार मिल रहा है और न ही चारापत्ती। ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने पर बैठने वालों में परियोजना प्रभावित सभी गांवों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य ग्रामीण शामिल हैं। उधर एनटीपीसी के प्रबंधन का कहना है कि प्रभावित ग्रामीणों को नियमानुसार रोजगार दिया जा रहा है। ग्रामीणों को चारापत्ती देना संभव नहीं है।
#TheAffectedPeopleOfTheHydroelectricProjectStartedAnIndefiniteStrike. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 19:08 IST
Chamoli News: जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना #TheAffectedPeopleOfTheHydroelectricProjectStartedAnIndefiniteStrike. #VaranasiLiveNews
