टेस्ट में नंबर-1 बना द.अफ्रीका: बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत को बताया करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत, जानें क्या कहा
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट में 176 रन से शानदार जीत दर्ज की। न्यूलैंड्स में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने मुश्किल परिस्थितियों से वापसी करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने इस जीत को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट जीत बताया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल कर लिया। उसने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था। अब इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर बावुमा की कप्तानी में टीम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
#CricketNews #Cricket #International #TembaBavuma #SouthAfricaVsAustralia #SouthAfricaCricket #AustraliaCricket #TestCricket #IccTestRankings #KagisoRabada #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 07:31 IST
टेस्ट में नंबर-1 बना द.अफ्रीका: बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत को बताया करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत, जानें क्या कहा #CricketNews #Cricket #International #TembaBavuma #SouthAfricaVsAustralia #SouthAfricaCricket #AustraliaCricket #TestCricket #IccTestRankings #KagisoRabada #VaranasiLiveNews
