Kota News: युवक की आत्मा लेने अस्पताल पहुंचे परिजन, एमबीएस अस्पताल में अंधविश्वास का हाई वोल्टेज ड्रामा

जिले में एक बार फिर संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में अंधविश्वास का नजारा देखने को मिला। यहां इलाज के दौरान हुई युवक की मौत के बाद उसकी आत्मा लेने के लिए परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। हालांकि अस्पताल में मौजूद सुरक्षा गार्ड्स और पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में अंदर जाने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग पास ही मंदिर में पूजा-पाठ करने लग गए। बता दें कि इस तरह के तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया अस्पताल में पहली बार नहीं हुई है, इसके पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ये भी पढ़ें:Jaipur News:टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, आत्मनिर्भरता के दावे पर उठाए सवाल जानकारी के मुताबिक बूंदी जिले के चेता गांव निवासी ओमप्रकाश सेन की सड़क दुर्घटना में साल 2022 में मौत हो गई थी। ओमप्रकाश का कोटा एमबीएस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। ओमप्रकाश के भाई दुर्गाशंकर का कहना है कि उसकी मौत के बाद से ही परिवार में काफी परेशानियां चल रही हैं। इस समस्या को लेकर परिवार के लोग गांव में ही एक भोपे के पास गए थे। भोपे ने उन्हें बताया कि जिसकी मौत हुई है, उसकी आत्मा को भी शांति नहीं मिली है। इसके लिए जहां पर उसने आखिरी बार दम तोड़ा था, वहीं पर जाकर पूजा-अर्चना करनी पड़ेगी। भोपे की बात पर विश्वास कर परिवार के लोग रविवार को अस्पताल पहुंच गए और थाली में पूजा की सामग्री लेकर अस्पताल के अंदर प्रवेश करने लगे लेकिन सुरक्षा गार्ड में उन्हें बाहर ही रोक लिया और अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान कुछ देर तक हंगामे की स्थिति भी बनी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उन्हें अस्पताल के अंदर जाने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल परिसर में ही बने मंदिर के पास बैठ गए और पूजा-अर्चना कर वहीं से वापस चले गए।

#CityStates #Kota #Rajasthan #KotaNews #MbsHospitalKota #SuperstitionInHospital #FamilyRitualDrama #SoulRitualCaseIndia #RajasthanStrangeNews #KotaLatestNews #HospitalIncidentRajasthan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 18:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kota News: युवक की आत्मा लेने अस्पताल पहुंचे परिजन, एमबीएस अस्पताल में अंधविश्वास का हाई वोल्टेज ड्रामा #CityStates #Kota #Rajasthan #KotaNews #MbsHospitalKota #SuperstitionInHospital #FamilyRitualDrama #SoulRitualCaseIndia #RajasthanStrangeNews #KotaLatestNews #HospitalIncidentRajasthan #VaranasiLiveNews