गौ हत्या: सड़क किनारे से लावारिस गाय को सुनसान जगह पर ले जाकर काटा, दो युवक गिरफ्तार

बाजपुर में सड़क से बेसहारा गाय को पकड़कर काटने के बाद उसका मांस हल्द्वानी लाकर बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार शाम पकड़ा। एक आरोपी उस्मान रामपुर का जबकि दूसरा मोईन मुरादाबाद का रहने वाला है। उस्मान शातिर अपराधी है और उस पर पहले से छह मुकदमे स्वार थाने में दर्ज हैं।किच्छा के गोवंश संरक्षण स्क्वाड को बाजपुर में एक लावारिस गाय को सुनसान स्थान पर ले जाकर काटने और मांस को बिक्री के लिए हल्द्वानी ले जाने की सूचना मिली। इस पर स्क्वाड प्रभारी पंकज बेलवाल की टीम मंगलवार को बनभूलपुरा के शनि बाजार रोड पहुंची। मुखबिर की सूचना पर टीम को सिल्वर रंग के कार की तलाश थी। टीम को इंदिरानगर फाटक से गौला पार्किंग की तरफ खड़े डंपरों के बीच कार दिख गई। टीम ने बनभूलपुरा थाना पुलिस को भी बुला लिया। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे अतिरिक्त पुलिस फोर्स आने पर टीम ने घेराबंदी की। कार में चालक सीट पर बैठे उस्मान निवासी मोहल्ला अगलगा थाना कोतवाली स्वार रामपुर और मोहम्मद मोईन निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइन मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर गाड़ी की डिकी से काफी मात्रा में मांस मिला। पुलिस ने पशु चिकित्सक बुलाकर मांस की जांच कराई तो यह प्रतिबंधित मांस निकला जो चार से पांच घंटे पुराना था। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार को सीज कर दिया गया है।

#CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #HaldwaniNews #Bajpur #Haldwani #CowSlaughterCase #IllegalMeatTrade #PoliceArrest #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 10:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गौ हत्या: सड़क किनारे से लावारिस गाय को सुनसान जगह पर ले जाकर काटा, दो युवक गिरफ्तार #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #HaldwaniNews #Bajpur #Haldwani #CowSlaughterCase #IllegalMeatTrade #PoliceArrest #VaranasiLiveNews