Gurugram News: घामड़ोज टोल पर लावारिस पशुओं का डेरा
बादशाहपुर। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर स्थित घामड़ोज टोल प्लाजा इन दिनों वाहन चालकों के लिए हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। हाईवे के बीचों-बीच लावारिस पशुओं के जमावड़े के कारण वाहनों की रफ्तार पर न केवल ब्रेक लग रहा है, बल्कि भीषण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। भोंडसी स्थित एक निजी होटल संचालक गुरसिमरन ने बताया कि वह घामड़ोज टोल से अक्सर गुजरते हैं तो वहां भारी संख्या में लावारिस पशु बीच सड़क पर बैठे या घूमते मिलते हैं। यह नेशनल हाईवे है यहां वाहन तेज गति में होते हैं। ऐसे में अचानक सामने पशु आ जाने पर एकदम से ब्रेक लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे गाड़ी के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। वहीं, गुरुग्राम निवासी ईशांत ने भी इस गंभीर समस्या को लेकर बताया कि लावारिस पशुओं की वजह से दुर्घटना होने का डर बना रहता है। संवाद
#StrayAnimalsEncampAtGhamrojTollPlaza #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 16:54 IST
Gurugram News: घामड़ोज टोल पर लावारिस पशुओं का डेरा #StrayAnimalsEncampAtGhamrojTollPlaza #VaranasiLiveNews
