Delhi NCR News: दक्षिण जिला पुलिस ने ठक-ठक गैंग के दो सदस्य को किया गिरफ्तार
आरोपियों की गिरफ्तार 16 मामलों का खुलासाअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने ठक-ठक गैंग के दो कुख्यात सदस्यों रहमत अली उर्फ सिब्बू और हेमंत उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश पूरी दिल्ली में खड़ी गाड़ियों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर चोरी करने की कई घटनाओं में शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही 16 आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है। इनके पास से 11 चोरी के फोन, एक चोरी का पासपोर्ट, एक बैग और अपराध में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद हुई है।दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि एएटीएस प्रभारी उमेश यादव की टीम को बाजार क्षेत्रों में ठक-ठक गैंग की चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने का काम सौंपा गया था। रहमत अली पहले 23 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। वह जुलाई 2024 में जेल से रिहा हुआ और फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था। हेमंत पहले 16 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। वह मई 2024 में जेल से रिहा हुआ और फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दीं।
#SouthDistrictPoliceArrestedTwoMembersOfThak-ThakGang. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 18:00 IST
Delhi NCR News: दक्षिण जिला पुलिस ने ठक-ठक गैंग के दो सदस्य को किया गिरफ्तार #SouthDistrictPoliceArrestedTwoMembersOfThak-ThakGang. #VaranasiLiveNews
