Kullu News: छह सरकारी विद्यालयों में अब सीबीएसई पाठ्यक्रम में होगी पढ़ाई

खास खबरकुल्लू, मनाली, भुंतर, आनी और सराहन स्कूलों में प्रवेश आरंभराजीव नैय्यरकुल्लू। जिले के छह सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड में चयनित किया गया है। इन विद्यालयों में अब विद्यार्थी सीबीएसई पाठ्यक्रम में शिक्षा लेंगे। सरकार और निदेशालय के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने सह-शिक्षा को अपनाते हुए इन विद्यालयों में सीबीएसई के तहत विद्यार्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया है। वहीं, प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली के अलावा आनी, सराहन, बंजार और भुंतर को सीबीएसई का दर्जा दिया गया है। बता दें कि भुंतर विद्यालय को सरकार के निर्देश के बाद शिक्षा निदेशालय ने दो अप्रैल 2026 को सीबीएसई के अंतर्गत लाने की अधिसूचना जारी की है। शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के बाद उपनिदेशकों ने जिला स्तर पर रोडमैप तैयार कर अब विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं और विद्यालयों में सात अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि शिक्षा निदेशालय की योजना के अनुसार पहले चरण में चयनित विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न के अनुरूप तैयार किया है। इसके बाद अन्य विद्यालयों को भी इस दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के पहले पांच विद्यालय और अब भुंतर को भी सीबीएसई में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी छह विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

#SixGovernmentSchoolsWillNowHaveCBSESyllabusForStudies. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 18:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: छह सरकारी विद्यालयों में अब सीबीएसई पाठ्यक्रम में होगी पढ़ाई #SixGovernmentSchoolsWillNowHaveCBSESyllabusForStudies. #VaranasiLiveNews