Sonipat News: तार टूटकर खेत में गिरने से छह बीघा की गेहूं की फसल जली

संवाद न्यूज एजेंसीगन्नौर (सोनीपत)। गांव बड़ी में रविवार सुबह तार टूटकर खेत में गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान सचिन ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। इससे तार से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई।सूचना मिलते ही किसान सचिन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पास के खेत में चल रहे ट्यूबवेल से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक 6 बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी। आग लगने की सूचना पर किसान नेता जयभगवान मलिक मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसान सचिन को इस घटना से आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बिजली निगम की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की।

#SixBighasOfWheatCropBurnedAfterAWireBrokeAndFellIntoTheField. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: तार टूटकर खेत में गिरने से छह बीघा की गेहूं की फसल जली #SixBighasOfWheatCropBurnedAfterAWireBrokeAndFellIntoTheField. #VaranasiLiveNews