RPSC SI Telecom Recruitment: SI भर्ती के लिए 9 अप्रैल से शारीरिक दक्षता परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
RPSC SI Telecom Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (दूरसंचार) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) का आयोजन 9 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी पानीपेच में किया जाएगा। जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के उप महानिरीक्षक पुलिस मनोज कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। फिजिकल टेस्ट पास करना जरूरी बोर्ड ने सभी योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपनी शारीरिक तैयारी को अंतिम रूप दें। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान द्वारा जारी स्थाई आदेश संख्या 10/2025 में निर्धारित मानकों और पाठ्यक्रम के अनुसार ही शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें निर्धारित दौड़, शारीरिक मापदंड और अन्य फिटनेस टेस्ट शामिल होंगे, जिनमें सफल होना आवश्यक होगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की ढिलाई या मानकों में कमी पाए जाने पर अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें- न आंख में तकलीफन कान में दिक्कत, फिर भी बन गए दिव्यांग; SOG ने 3 डॉक्टर समेत 44 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR नए अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर इसके साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी से बचें और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। इधर, प्रशासन ने तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanPolice #SiRecruitment2024 #PetExam #JaipurNews #GovernmentJobs #RpscUpdate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 11:18 IST
RPSC SI Telecom Recruitment: SI भर्ती के लिए 9 अप्रैल से शारीरिक दक्षता परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanPolice #SiRecruitment2024 #PetExam #JaipurNews #GovernmentJobs #RpscUpdate #VaranasiLiveNews
