हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी कब?: शुभमन ने बताई घरेलू क्रिकेट की शर्त; कहा- फिर दूर होगी ये दिक्कत!

भारतीय क्रिकेट टीम को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी का बेसब्री से इंतजार है। चोट के कारण लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे हार्दिक की गैरमौजूदगी का असर टीम के संतुलन पर भी पड़ रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि हार्दिक की वापसी से टीम की सातवें और आठवें नंबर की बल्लेबाजी की समस्या दूर हो जाएगी। हालांकि, टीम इंडिया में लौटने से पहले हार्दिक को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। सीरीज से पहले मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने हार्दिक की अहमियत, उनकी फिटनेस और वापसी की संभावनाओं पर बात की। कप्तान ने साफ किया कि टीम अगले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस ऑलराउंडर की वापसी का इंतजार कर रही है।

#CricketNews #Cricket #International #HardikPandya #ShubmanGill #IndiaCricketTeam #HardikPandyaInjury #IndiaVsNewZealandOdiSeries #IndiaOdiTeam #DomesticCricket #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 08:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी कब?: शुभमन ने बताई घरेलू क्रिकेट की शर्त; कहा- फिर दूर होगी ये दिक्कत! #CricketNews #Cricket #International #HardikPandya #ShubmanGill #IndiaCricketTeam #HardikPandyaInjury #IndiaVsNewZealandOdiSeries #IndiaOdiTeam #DomesticCricket #VaranasiLiveNews