शूटिंग प्रतियोगिता : 10 मीटर पिस्टल में रिद्धि और अक्षत विजेता रहे
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। मंगल पांडे नगर स्थित 4बी शूटिंग एकेडमी में शनिवार को शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के आयोजक आकाश ने सभी शूटरों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल व एयर राइफल वर्ग में शूटर प्रतिभाग करेंगे। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान लिटिल चैंप श्रेणी में 10 मीटर पिस्टल में रिद्धि और अक्षत विजेता रहे।खेल विवि के विद्यार्थी ने किया प्रतिभागमेरठ। चार से नौ अप्रैल तक जीएनडीयू अमृतसर में अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग शॉटगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के छात्र दिग्विजय चौधरी भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता से पूर्व खेल विवि के कुलपति मेजर दीप अहलावत, रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा आदि ने उन्हें बधाई दी। संवाद
#ShootingCompetition:RiddhiAndAkshatEmergeWinnersIn10mPistol #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 20:10 IST
शूटिंग प्रतियोगिता : 10 मीटर पिस्टल में रिद्धि और अक्षत विजेता रहे #ShootingCompetition:RiddhiAndAkshatEmergeWinnersIn10mPistol #VaranasiLiveNews
