त्योहारों पर राहत: गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जाने वाली इन विशेष ट्रेनों में खाली हैं बर्थ

दशहरा, दिवाली और छठ पर महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली व हिमाचल प्रदेश से पूर्वांचल और बिहार आने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। वहीं गोरखपुर और आसपास के स्टेशनों से दूसरे प्रदेशों को जाने वाली कई त्योहार विशेष ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले दो दिनों से ट्रेनों में खाली बर्थ की जानकारी जारी कर रहा है। मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेन 05167 में 24 अक्तूबर को एसी प्रथम श्रेणी में 11, द्वितीय श्रेणी में 58, तृतीय श्रेणी में 166 और इकोनॉमी श्रेणी में 92 बर्थ उपलब्ध हैं। 31 अक्तूबर को भी इसमें विभिन्न श्रेणियों में बर्थ खाली हैं। छपरा से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन 05085 में 27 अक्तूबर को एसी प्रथम श्रेणी में एक, द्वितीय श्रेणी में 100, तृतीय श्रेणी में 347 और इकोनॉमी श्रेणी में 120 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर से भी हैं कई विकल्प गोरखपुर से शकूरबस्ती जाने वाली ट्रेन 05101 में 18 अक्तूबर को एसी प्रथम श्रेणी में 15, द्वितीय श्रेणी में 77 और तृतीय श्रेणी में 531 बर्थ खाली हैं। 25 अक्तूबर को भी तीनों श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। गोरखपुर से सियालदह जाने वाली ट्रेन 03132 में 28 अक्तूबर को एसी तृतीय श्रेणी में 166 और शयनयान में 424 बर्थ खाली हैं। गोरखपुर से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन 05977 में 29 अक्तूबर को एसी तृतीय श्रेणी में 289 और शयनयान में 582 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर से आसनसोल जाने वाली ट्रेन 03528 में 24 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 78, तृतीय श्रेणी में 348 और शयनयान में 400 बर्थ खाली हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रा करने वाले यात्री सीट उपलब्धता के अनुसार समय से आरक्षण कराएं।

#CityStates #Gorakhpur #FestivalSpecialTrains #KolkataTrain #IndianRailways #TrainSeatAvailability #DiwaliSpecialTrains #ChhathPujaSpecialTrains #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 14:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




त्योहारों पर राहत: गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जाने वाली इन विशेष ट्रेनों में खाली हैं बर्थ #CityStates #Gorakhpur #FestivalSpecialTrains #KolkataTrain #IndianRailways #TrainSeatAvailability #DiwaliSpecialTrains #ChhathPujaSpecialTrains #VaranasiLiveNews