Agra News: सरेंधी स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टर-स्टाफ नहीं, इलाज को भटक रहे मरीज
खेरागढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम सरेंधी स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदहाल बनी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र पर महीनों से कोई भी डॉक्टर एवं स्टाफ मौजूद नहीं होने की वजह से मरीजों को भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम खेरागढ़ ऋृषि राव से शिकायत कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।शिकायत में ग्रामीण महेश चंद्र शर्मा का कहना है कि जगनेर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब दस किलोमीटर की दूरी है। अस्पताल से कस्बा सरेंधी, नगला सबदल, नगला हंसराज, निमेना, झारपुरा आदि एक दर्जन से अधिक गांव के मरीजों को चिकित्सीय लाभ मिलता था। परंतु अब डॉक्टर, स्टाफ नहीं होने की वजह से मरीज जान जोखिम में डालकर झोलाछाप डॉक्टरों से छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज कराने को मजबूर हैं। आरोप है कि जगनेर सीएचसी अधीक्षक को कई बार शिकायतें की गईं परंतु कोई समाधान नहीं हो सका है। सीएचसी अधीक्षक जगनेर यादवेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टर तो हैं, परंतु अन्य स्टाफ नहीं हैं। स्टाफ तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया है।
#SarendhiHealthCenterHasNoDoctorsOrStaff #LeavingPatientsSeekingTreatment. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 22:02 IST
Agra News: सरेंधी स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टर-स्टाफ नहीं, इलाज को भटक रहे मरीज #SarendhiHealthCenterHasNoDoctorsOrStaff #LeavingPatientsSeekingTreatment. #VaranasiLiveNews
