कार्रवाई: शिकायत पर शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट से लिए पनीर-चाऊमीन के नमूने, जांच के लिए भेजे लखनऊ
अलीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग के पोर्टल पर आई शिकायत के बाद एफडीए की टीम ने 11 मई को अनूपशहर रोड के शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट पर जांच कर दो नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई तय की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य दीनानाथ यादव ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें एफएम टावर स्थित इस रेस्टोरेंट पर कमियों के विषय में उल्लेख था। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रिभुवन नारायण द्वारा रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। मौके से पनीर व चाऊमीन के दो नमूने लिए गए। दोनों नमूनों को जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी खाद्य प्रतिष्ठान पर गंदगी, मिलावट या एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बिकते हुए देखें तो टोल-फ्री नंबर 1800-180-5533 या विभागीय पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
#CityStates #Aligarh #SherEPunjabAligarh #KhadyaSurakshaVibhag #PaneerSample #Chowmein #AligarhNews #FdaAligarh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 06:21 IST
कार्रवाई: शिकायत पर शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट से लिए पनीर-चाऊमीन के नमूने, जांच के लिए भेजे लखनऊ #CityStates #Aligarh #SherEPunjabAligarh #KhadyaSurakshaVibhag #PaneerSample #Chowmein #AligarhNews #FdaAligarh #VaranasiLiveNews
