Panipat News: देव अस्पताल से पांच दवा के लिए नमूने, जांच के लिए भेजे

पानीपत। औषधि नियंत्रण विभाग ने सोमवार शाम को समालखा के देव अस्पताल में संदिग्ध पांच दवा के नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा जाएगा। यदि नमूने जांच में फेल आते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।औषधि नियंत्रण विभाग की टीम सोमवार शाम को समालखा के देव अस्पताल पहुंची। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने अस्पताल में सभी सीसीटीवी, एच-वन रजिस्टर और दवा के रिकार्ड की जांच की। इसके बाद संदिग्ध पांच दवा के नमूने भरे। इनको मंगलवार को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा जाएगा। डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने में करीब दो महीने का समय लगेगा यदि रिपोर्ट में कोई भी नमूने फेल आता है तो अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अस्पताल व फार्मेसी का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। अस्पताल संचालक को मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। संवाद

#SamplesForFiveMedicinesFromDevHospitalWereSentForTesting. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 02:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: देव अस्पताल से पांच दवा के लिए नमूने, जांच के लिए भेजे #SamplesForFiveMedicinesFromDevHospitalWereSentForTesting. #VaranasiLiveNews