स्नातक एमएलसी चुनाव: आशुतोष सिन्हा की जीत, सपा कार्यकर्ताओं ने कहा- 2027 में बनेगी अखिलेश यादव की सरकार

वाराणसी में स्नातक एमएलसी चुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया है। बुधवार से लेकर बृहस्पतिवार तक हुई मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा की बड़ी जीत हुई। सिन्हा बुधवार से ही लगातार बढ़त बनाए हुए थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ पीछे चल रहे थे। अंतिम गणना में आशुतोष सिन्हा को कुल 55046 वोट मिले। सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 19932 वोटों से हराया। सपा की जीत पर कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों के नेता भी मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। वहीं सपा की जीत पर कार्यकताओं ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #AshutoshSinhaMlc #MlcElectionResult #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 11:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्नातक एमएलसी चुनाव: आशुतोष सिन्हा की जीत, सपा कार्यकर्ताओं ने कहा- 2027 में बनेगी अखिलेश यादव की सरकार #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #AshutoshSinhaMlc #MlcElectionResult #VaranasiLiveNews