Saharanpur: ITI में तैनात सिक्योरिटी गार्ड आदित्य खटाना की हत्या, खेत में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव इस्सापुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव स्थित काबज सिंह आईटीआई में तैनात सिक्योरिटी गार्ड आदित्य खटाना (21) का शव कॉलेज के पास एक खेत में मिला। बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। खेत में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कॉलेज परिसर में लगे निगरानी उपकरणों की तस्वीरें खंगालनी शुरू कीं। इनमें देर रात जिला शामली के गांव अमलापुर निवासी एक संदिग्ध युवक परिसर की ओर आते हुए दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह युवक हाल ही में जेल से छूटकर आया था और उसकी छवि आपराधिक प्रवृत्ति की बताई जाती है। यह भी पढ़ें:मिशन 2027:बंगाल के बाद UP फतह की तैयारी, बूथों पर बढ़ी सक्रियता, संगठन को धार देने मैदान में उतरे बड़े नेता

#CityStates #Saharanpur #गंगोहसमाचार #आईटीआईसिक्योरिटीगार्डहत्या #आदित्यखटानाहत्यामामला #सहारनपुरअपराधखबर #ग्रामीणोंमेंआक्रोश #पुलिसजांच #GangohMurderCase #SecurityGuardMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 09:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Saharanpur: ITI में तैनात सिक्योरिटी गार्ड आदित्य खटाना की हत्या, खेत में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम #CityStates #Saharanpur #गंगोहसमाचार #आईटीआईसिक्योरिटीगार्डहत्या #आदित्यखटानाहत्यामामला #सहारनपुरअपराधखबर #ग्रामीणोंमेंआक्रोश #पुलिसजांच #GangohMurderCase #SecurityGuardMurder #VaranasiLiveNews