Agra News: गुणवत्ता की पोल खोलती सड़क, 24 घंटे में उखड़ी

किरावली। क्षेत्र के गांव सकतपुर में एक दिन पहले बनी सड़क अगले ही दिन रेत की तरह बिखर गई। 29 मार्च को जिस सड़क पर डामर बिछाया गया था, वह 30 मार्च की सुबह ही उखड़ने लगी। इस घटना ने सरकार की कठोर नीति और गुणवत्तापूर्ण विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।सड़क की बदहाली ने लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया सामग्री और मानक विहीन निर्माण के कारण सड़क 24 घंटे भी नहीं टिक सकी। सड़क की हालत देखकर ग्रामीणों ने मौके पर एकत्रित होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। हाथ से रगड़ने पर ही डामर और गिट्टियां अलग हो रही हैं। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने रोष व्यक्त करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।उच्च स्तरीय जांच की मांगग्रामीणों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच, दोषी ठेकेदार और लापरवाह अभियंताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। ग्रामीणों ने सड़क का दोबारा निर्माण मानकों के अनुरूप कराने पर जोर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने इसे विकास नहीं, विनाश बताया है और भ्रष्टाचार की शिकायत लखनऊ तक भेजने की बात कही है। मौके पर राम प्रकाश सोलंकी, पहलवान ललितेंद्र, मनोज सोलंकी, करतार सिंह, महाराम तेवतिया, शिवकुमार सोलंकी और श्यामवीर सोलंकी सहित कई लोगों ने विरोध किया।

#RoadExposesTheQuality #UprootedWithin24Hours #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 22:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: गुणवत्ता की पोल खोलती सड़क, 24 घंटे में उखड़ी #RoadExposesTheQuality #UprootedWithin24Hours #VaranasiLiveNews