CM Bihar: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन रहे, यह जानकर तेजस्वी यादव भी खुश; बोले- भाजपा भी अब लालू...

मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा हो गई है। सबसे पहले उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया और फिर भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि आज जो मुख्यमंत्री बन रहे हैं, वहलालू की पाठशाला से ही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी भी लालू यादव की विचारधारा पर चलने लगी है। सम्राट चौधरी ने क्या मैसेज दिया सम्राट चौधरी ने कहा कि करीब 30 साल से मैं राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हूं। लेकिन, पहले कोई विचारधारा नहीं थी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर इस पार्टी में जुड़ा। कैलाशपति मिश्र जी के साथ भी कुछ वक्त तक काम किया। 2015 के चुनाव से मैं लगातार भाजपा के लिए काम करता रहा। पार्टी में प्रदेश केपदाधिकारी के तौर पर, विधानमंडल के नेता, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्ममंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला। Bihar New CM Live:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौंपा राज्यपाल को अपना इस्तीफा, भाजपा के विधायक दल की बैठक जारी पीएम मोदी और सीएम नीतीश के दिया धन्यवाद सम्राट चौधरी ने कहा किभारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा के विधान मंडल कादायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के प्रधानमंत्रीकुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीनके मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। सम्राट चौधरी ने कहा किपूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार ने मुझे सरकार का काम करना सिखाया है। उनकेमार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में निरंतर बढ़ता रहेगा। आपका सफलतम कार्यकाल और सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत है।

#CityStates #Patna #Bihar #National #NewCmOfBihar #CmOfBihar #BiharNewCm2026 #BiharKaNewCm #BiharCmNews #NewCmInBihar #WhoIsBiharNewCm #BiharNewCmName #WhoIsNewCmOfBihar #SamratChaudhary #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 16:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CM Bihar: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन रहे, यह जानकर तेजस्वी यादव भी खुश; बोले- भाजपा भी अब लालू... #CityStates #Patna #Bihar #National #NewCmOfBihar #CmOfBihar #BiharNewCm2026 #BiharKaNewCm #BiharCmNews #NewCmInBihar #WhoIsBiharNewCm #BiharNewCmName #WhoIsNewCmOfBihar #SamratChaudhary #VaranasiLiveNews