Uttarkashi News: तांबाखानी में गंगोत्री हाईवे से जल्द हटाएं कूड़ा

बीआरओ ने नगर पालिका को दिए निर्देश उत्तरकाशी। बीआरओ की ओर से नगर पालिका बाड़ाहाट को तांबाखानी में गंगोत्री हाईवे से कूड़ा हटा कर उसे खाली करने के लिए पत्र दिया गया है। बीआरओ के अनुसार तांबाखानी सुरंग उनके हैंडओवर होने के बाद उसके मरम्मतीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया है। वहां पर कार्य शुरू करने पर वाहनों की आवाजाही गंगोत्री हाईवे से करवाई जाएगी। वर्ष 2013 में तांबाखानी के समीप हो रहे भूस्खलन के कारण आवाजाही को सुरक्षित करने के लिए 370 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया था। उसके बाद इसी सुरंग के भीतर से ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इसके बाद करीब 12 वर्ष पूर्व पालिका को कूड़ा संग्रहण केंद्र न मिलने के कारण गंगोत्री हाईवे के करीब 300 मीटर हिस्से पर ही कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। वहीं, अब शासन की ओर से तांबाखानी सुरंग को बीआरओ को हैंडओवर कर दिया गया है। सुरंग के अंदर लगातार हो रहे पानी के रिसाव की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए बीआरओ की ओर अपने मुख्यालय को प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बीआरओ के कमांडर राजकिशोर का कहना है कि इसकी स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही सुरंग के अंदर कार्य शुरू किया जाएगा। इसलिए इस दौरान आवाजाही को बाहर गंगोत्री हाईवे से सुचारू रखा जाएगा। इसको देखते हुए नगर पालिका को नोटिस भेजा गया है कि वह तांबाखानी में हाईवे से अपना कूड़ा हटा दें। इसके बाद अब पालिका के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। क्योंकि उनकी ओर से पुराना कूड़ा तो हटा दिया गया। लेकिन रोज एकत्रित हो रहे रहे नए कूड़े के लिए संग्रहण के लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं है।

#RemoveTheGarbageFromTheGangotriHighwayAtTambakhaniImmediately. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 19:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: तांबाखानी में गंगोत्री हाईवे से जल्द हटाएं कूड़ा #RemoveTheGarbageFromTheGangotriHighwayAtTambakhaniImmediately. #VaranasiLiveNews