सूरजमुखी के दाम घटाना किसानों के साथ धोखा : दुष्यंत

अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सूरजमुखी की फसल के खरीद मूल्य में कमी को लेकर हैफेड और सरकार का विरोध किया है। कहा कि केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए 7721 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया था लेकिन अब हरियाणा में इसे घटाकर 6540 रुपये कर दिया है। यह किसानों के साथ सीधा धोखा है।चौटाला के अनुसार यह रेट पिछले साल से भी करीब 740 रुपये कम है जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। महंगाई और बेमौसम बारिश के चलते किसानों की लागत बढ़ रही है। ऐसे में सरकार को बोनस देना चाहिए था लेकिन उल्टा कीमत घटा दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे फैसले किसानों को आंदोलन की ओर धकेलते हैं। कहा कि रसोई गैस के बढ़ते दाम और ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर भरवाने की अवधि 45 दिन करना भी गलत है। सरकार को यह फैसला तुरंत वापस लेने चाहिए।

#ReducingSunflowerPricesIsCheatingFarmers:Dushyant #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 18:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सूरजमुखी के दाम घटाना किसानों के साथ धोखा : दुष्यंत #ReducingSunflowerPricesIsCheatingFarmers:Dushyant #VaranasiLiveNews