राजस्थान में अर्नब तूफान कितन खतरनाक ?: आज जयपुर-भरतपुर समेत कई संभागों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बना अति भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराने के बाद अब कमजोर पड़ने की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह घंटे में तूफान के धीरे-धीरे कमजोर होने और उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके असर से राजस्थान में पूर्वी हवाएं सक्रिय होंगी। साथ ही, 29 और 30 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभागों में 29 और 30 अक्टूबर को बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। अर्नब तूफान के बाद राजस्थान में बदलेगा मौसम बंगाल की खाड़ी में बना अति भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब सुबह आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह घंटे में इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की प्रबल संभावना है। तूफान के आगे बढ़ने के साथ राजस्थान में पूर्वी हवाओं की सक्रियता बढ़ सकती है। इसी दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। यह भी पढें-राजस्थान मेंक्या अर्नब मचाएगा कहर: मौसम का खतरनाक यू-टर्न, आंधी-बारिश का अलर्ट जयपुर-भरतपुर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका 29 और 30 अक्टूबर को जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में मौसम का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है। यहां कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बादल छाने, गरज-चमक और बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पश्चिमी राजस्थान में भी दिखेगा असर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, सीमावर्ती इलाकों के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है। 31 अक्टूबर को भी बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बारिश और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए किसानों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखनी चाहिए।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #CycloneArnab #CycloneArnabImpact #RajasthanWeatherUpdate #RajasthanRainAlert #JaipurWeather #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 03:09 IST
राजस्थान में अर्नब तूफान कितन खतरनाक ?: आज जयपुर-भरतपुर समेत कई संभागों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #CycloneArnab #CycloneArnabImpact #RajasthanWeatherUpdate #RajasthanRainAlert #JaipurWeather #VaranasiLiveNews
