राजस्थान: अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका, पटरी के नीचे के दो स्लीपर टूटे; एटीएस और आईबी जांच में जुटीं

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। अनूपगढ़ कस्बे के पास 50 जीबी गांव के नजदीक हुए इस ब्लास्ट से रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो स्लीपर पूरी तरह टूट गए और पटरियों के बीच करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया। धमाके की आवाज करीब 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ आईबी, सीआईडी और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 9:45 बजे की है। इससे लगभग 45 मिनट पहले इस रूट से पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। एहतियातन बुधवार सुबह नौ बजे तक इस लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। मौके पर जांच और सुरक्षा से जुड़ी कार्रवाई जारी है। ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद हुआ धमाका रामसिंहपुर सीआई राम प्रताप के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अनूपगढ़ जंक्शन से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन रवाना हुई थी। ट्रेन करीब नौ बजे 50 जीबी गांव के पास से गुजरी। इसके लगभग 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ। आवाज सुनकर करीब 200 मीटर दूर स्थित ढाणी में रहने वाले ग्रामीण पटरियों की ओर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पटरी को जोड़ने वाले लॉक भी टूटे धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि रेलवे पटरी के नीचे लगे दो सीमेंट स्लीपर टूट गए। पटरी और स्लीपर को जोड़ने वाले लॉक भी क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक के बीच करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया। रेलवे की टीम ने रात करीब दो बजे मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। ये भी पढ़ें:श्रीगंगानगर: कारोबारियों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, व्हाट्सएप कॉल कर मांगे 5-5 करोड़ IB, CID और ATS की टीमें कर रहीं जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद रात करीब दो बजे आईबी और सीआईडी की टीमें मौके पर पहुंचीं। रात सवा दो बजे एटीएस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने बताया कि धमाके की तीव्रता और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। एफएसएल टीम मौके से नमूने लेकर उनकी जांच करेगी। फिलहाल धमाके के कारणों और इसके पीछे शामिल लोगों को लेकर कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

#CityStates #Rajasthan #SriGanganagar #AnupgarhRailwayBlast #SuratgarhRailwayLine #SriGanganagarNews #50GbVillage #RailwayTrackExplosion #PassengerTrain #AtsInvestigation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 01:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान: अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका, पटरी के नीचे के दो स्लीपर टूटे; एटीएस और आईबी जांच में जुटीं #CityStates #Rajasthan #SriGanganagar #AnupgarhRailwayBlast #SuratgarhRailwayLine #SriGanganagarNews #50GbVillage #RailwayTrackExplosion #PassengerTrain #AtsInvestigation #VaranasiLiveNews