Kullu News: कुल्लू में बारिश और लाहौल में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी शीतलहर
जिले में दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश, अटल टनल गए पर्यटक वाहन स्किड होने से हुए परेशान संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में लगातार दूसरे दिन बारिश और बर्फबारी हुई। अप्रैल के पहले सप्ताह में लाहौल के रिहायशी इलाकों में बर्फबारी से घाटी शीतलहर की चपेट में आई है। वहीं लाहौल में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोलंगनाला से आगे की तरफ सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में 9 सेंटीमीटर तक बर्फबारी से मनाली से केलांग के बीच एचआरटीसी की बस सेवा एक बार फिर बंद हो गई है। बस सेवा ठप होने से एक बार फिर यात्रियों को मनाली और लाहौल के बीच सफर के लिए मौसम खुलने का इंतजार करना होगा। वहीं कुल्लू में दिनभर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला दिनभर जारी रहा। बारिश के चलते बागवानों की चिंता बनी हुई है। तापमान में गिरावट के चलते सेब की सेटिंग प्रभावित होने के आसार बने हुए हैं। दूसरी ओर शनिवार को मनाली से अटल टनल रोहतांग की तरफ गए पर्यटकों को बर्फ में वाहन स्किड होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अटल टनल रोहतांग से लेकर मनाली तक किसी तरह का हादसा पेश नहीं आया, लेकिन पर्यटक बर्फ में फंसे अपने वाहनों को धक्का देते नजर आए। घाटीवासी प्रेम चंद, तीखू राम और अमर चंद ने कहा कि शुक्रवार शाम को भी करीब तीन से चार घंटे बारिश हुई। शनिवार को सुबह से बारिश का क्रम जारी रहा। कभी मौसम खुल रहा तो कभी बारिश हो रहा है, ऐसे में ओलावृष्टि का डर सता रहा है। ओले गिरते हैं तो बागवानों को क्षति उठानी पड़ेगी। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि विभागों को बिजली, सड़क और पेयजल की आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। बॉक्सतीन ट्रांसफार्मर भी बंद जिला में बारिश से तीन ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। तीन ट्रांसफार्मर बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। पिछले कई महीनों से बंद हुई 16 सड़कें अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं।
#RainInKulluAndSnowfallInLahaulAffectNormalLife #ColdWaveIntensifies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 18:40 IST
Kullu News: कुल्लू में बारिश और लाहौल में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी शीतलहर #RainInKulluAndSnowfallInLahaulAffectNormalLife #ColdWaveIntensifies #VaranasiLiveNews
