संगरूर में राहुल की इंसाफ रैली आज: सीएम मान के गृह जिले में भरेंगे हुंकार, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भी होंगे शामि

राहुल गांधी आज संगरूर में इंसाफ रैली के जरिये चुनावी बिगुल फूंकेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले में रैली आयोजित कर कांग्रेस आम आदमी पार्टी (आप) को उसके मजबूत गढ़ में चुनौती देने की तैयारी में है। पार्टी ने रैली में एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस ने सभी 117 हलकों के नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्येक हलके से कम से कम एक हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली स्थल फगुवाला में करीब 10 एकड़ जमीन और पार्किंग के लिए 30 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। राहुल गांधी के भाषण में नशा, बेरोजगारी, गैंगस्टरवाद, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याएं प्रमुख मुद्दे रह सकते हैं। झोटा के परिवार से हो सकती है मुलाकात कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी राहुल गांधी के संगरूर दौरे के दौरान मानसा में मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ झोटा के परिवार से उनकी मुलाकात कराने पर भी विचार कर रही है। सूत्र बताते हैं कि झोटा के परिजनों को इसके लिए संगरूर रैली में पहुंचने के लिए न्योता दिया गया है। राहुल मंच से झोटा समेत नशे का विरोध करने वाले अन्य युवाओं का मुद्दा भी उठाएंगे।

#CityStates #Election #Chandigarh-punjab #RahulGandhi #InsaafRally #PunjabAssemblyElection2027 #Congress #MallikarjunKharge #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 03:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




संगरूर में राहुल की इंसाफ रैली आज: सीएम मान के गृह जिले में भरेंगे हुंकार, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भी होंगे शामि #CityStates #Election #Chandigarh-punjab #RahulGandhi #InsaafRally #PunjabAssemblyElection2027 #Congress #MallikarjunKharge #VaranasiLiveNews