पीडब्ल्यूडी ने तैयार किया रोडमैप: कोलतार की जगह सीमेंट, कंक्रीट से मजबूत और टिकाऊ बनेंगी हिमाचल की सड़कें
हिमाचल प्रदेश में अब ऐसी सड़कें बनाने की तैयारी है, जो बारिश, जलभराव और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी टिकाऊ बनी रहें। पहाड़ी क्षेत्रों में बार-बार सड़कें उखड़ने और मरम्मत पर होने वाले करोड़ों रुपये के खर्च को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जलवायु अनुकूल सड़कों का रोडमैप तैयार किया है। इसमें पारंपरिक कोलतार के विकल्प के रूप में सीमेंट,कंक्रीट और वेस्ट प्लास्टिक मिश्रित तकनीक से सड़कें बनाने पर जोर दिया जाएगा। वर्ष 2023 की आपदा के चलते कई जिलों में सड़क संपर्क लंबे समय तक बाधित रहा था। बारिश के दौरान पानी का रिसाव और जलभराव कोलतार की सड़कों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में टिकाऊ सड़कें तैयार करना विभाग की प्राथमिकता है।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpPwd #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 20:48 IST
पीडब्ल्यूडी ने तैयार किया रोडमैप: कोलतार की जगह सीमेंट, कंक्रीट से मजबूत और टिकाऊ बनेंगी हिमाचल की सड़कें #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpPwd #VaranasiLiveNews
