Karnal News: स्कंदमाता की महिमा का किया गुणगान
करनाल। विक्रम मार्ग स्थित इंदिरा कॉलोनी में महिला शक्ति मंच की ओर से घर-घर आयोजित की जा रही नवरात्र कथा के दौरान स्कंदमाता की महिमा का गुणगान किया गया। मंच की प्रधान शालू अरोड़ा ने कथा में बताया कि मां स्कंदमाता की उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मां अपने भक्तों के इस लोक और परलोक, दोनों को सुखमय बनाती हैं। कथा के समापन के बाद देर शाम तक महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। रविता लूथरा, अन्नू, सीमा, सरला, ममता, सुनीता, रिया, भारती, डॉ. अंजू, ज्योति मौजूद रहीं। संवाद
#PraisedTheGloryOfSkandamata #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 03:23 IST
Karnal News: स्कंदमाता की महिमा का किया गुणगान #PraisedTheGloryOfSkandamata #VaranasiLiveNews
