इंदौर: रोहित बनकर आया था अनस खान, होटल के बाहर घूम रहे युवक-युवती को बजरंग दल ने रोका, थाने में कराया बंद

इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक और युवती के मामले में हस्तक्षेप करते हुए उन्हें पुलिस के हवाले किया। संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक युवक के एक हिंदू युवती के साथ होटल के बाहर घूमने और होटल तलाशने की सूचना मिली थी। इसके बाद बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने पर युवक और युवती वहां मिले। इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई और उन्हें थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया गया। बजरंग दल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनस खान, पिता निशु खान, निवासी गाजियाबाद, दिल्ली बताया। संगठन का दावा है कि युवक इंदौर में युवती से मिलने आया था और दोनों होटल की तलाश कर रहे थे। ये भी पढ़ें:सीहोर में आंधी का कहर!: हवन के बीच भरभराकर गिरा दुर्गा पंडाल, नवमी पर मची अफरा-तफरी; दशहरे पर भी बारिश का संकट हालांकि इस मामले में युवक के बताए गए पते और अन्य जानकारियों की पुलिस से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बताया गया है कि युवती राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित एक गांव की रहने वाली है। वह फिलहाल इंदौर के गौरीनगर क्षेत्र में अपनी बहन के साथ रहती है। उसने बताया कि वह तलाकशुदा है और बहन के यहां रहकर ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। युवती के अनुसार उसकी पहचान युवक से एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि युवक ने ऑनलाइन बातचीत के दौरान अपनी पहचान रोहित नाम से बताई थी। युवती का कहना है कि उसे शुरुआत में युवक के मुस्लिम होने की जानकारी नहीं थी। जब दोनों की मुलाकात हुई तब बातचीत के दौरान युवक ने अपनी पहचान बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद दोनों को थाने ले गए। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता अंकेश हरियमकर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

#CityStates #Crime #Indore #MadhyaPradesh #BajrangDal #OnlineFriendship #PoliceInvestigation #GauriNagar #MadhyaPradeshNews #Ghaziabad #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 07:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इंदौर: रोहित बनकर आया था अनस खान, होटल के बाहर घूम रहे युवक-युवती को बजरंग दल ने रोका, थाने में कराया बंद #CityStates #Crime #Indore #MadhyaPradesh #BajrangDal #OnlineFriendship #PoliceInvestigation #GauriNagar #MadhyaPradeshNews #Ghaziabad #VaranasiLiveNews