Kaushambi : सपा जिलाध्यक्ष और सांसद के घर पहुंची पुलिस, घर से बाहर जाने से रोका

करारी क्षेत्र के अड़हरा गांव में प्रेम प्रसंग के कारण नौ दिन पहले हुई भारत यादव की हत्या के बाद सियासी हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सपा सांसद, जिलाध्यक्ष और अन्य पार्टी नेताओं के पीड़ित परिवार से मिलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। एहतियातन सपा जिलाध्यक्ष, सांसद समेत कई नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। साथ ही अड़हरा जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रही। अड़हरा गांव निवासी भारत यादव (25) ने करीब पांच वर्ष पहले गांव के ही अशोक पांडेय की नातिन प्रज्ञा पांडेय से प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। 19 अप्रैल की रात करीब आठ बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर भारत यादव पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी।घटना के बाद पुलिस ने अशोक पांडेय और उसके दो बेटों अंकित पांडेय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद मामला जातीय और राजनीतिक रंग लेता जा रहा है और लगातार जनप्रतिनिधियों का आना-जाना जारी है।

#CityStates #Prayagraj #Kaushambi #KaushambiSansad #MpKaushambi #PushpendraSarojMp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 10:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaushambi : सपा जिलाध्यक्ष और सांसद के घर पहुंची पुलिस, घर से बाहर जाने से रोका #CityStates #Prayagraj #Kaushambi #KaushambiSansad #MpKaushambi #PushpendraSarojMp #VaranasiLiveNews