गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी: खंडहर से बरामद 65 सिलिंडर, पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर किया गिरफ्तार
गैस की किल्लत के बीच सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन भी गंभीर है। मुखबिर की सूचना पर प्रशासन की टीम ने ग्राम परमानंदपुर स्थित एक खंडहर में छापा मार कर 53 खाली और 16 भरे सिलिंडर बरामद किए। कार्रवाई के दौरान टीम ने खंडहर में छिपा कर रखा गांजा और कच्ची शराब भी बरामद की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार पंकज चंदोला को मुखबिर से रविवार की दोपहर सूचना मिली कि आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दभौरा मुस्तहकम परमानंदपुर में एक पुराने बंद पोल्ट्री फाॅर्म में गैस सिलिंडर रखे हुए हैं। इन सिलिंडरों की जुबैर अली निवासी ग्राम घोसीपुरा पट्टीकला जिला रामपुर (यूपी) कालाबाजारी करता है। सूचना के आधार पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने बताए गए पते पर छापा मारा। टीम ने खंडहरनुमा चहारदीवारी में छिपा कर रखे गए 65सिलिंडर बरामद किए। इनमें से 53 खाली और 16 भरे सिलिंडर हुए थे। इस दौरान टीम को मौके पर 3.17 किलो गांजा और सौ लीटर कच्ची शराब भी मिली। बरामद सिलिंडरों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर तन्मय मैथानी की सुपुर्दगी में दिया गया। वहीं गांजा और कच्ची शराब को आईटीआई कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी जुबैर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी ने गैस की कालाबाजारी रोकने को सख्त निर्देश दिए हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने गुप्त रूप से टीम भी गठित की है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करते पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूपी में कथित पत्रकार है आरोपी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी में लिप्त जुबैर अली यूपी के जिला रामपुर के मसवासी क्षेत्र में कथित पत्रकार भी बताया जा रहा है। आरोपी ग्राम परामनंदपुर में बीड़ी-सिगरेट के खोखे की आड़ में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी व मादक पदार्थों का धंधा चलाता है। एक वर्ष पहले भी कालाबाजारी में हो चुकी है कार्रवाई यूपी के मसवासी में कथित रूप से पत्रकार जुबैर अली लंबे समय से गैस सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहा था। बताया जा रहा है लगभग एक साल पहले यूपी के जिला रामपुर की मसवासी पुलिस ने गैस सिलिंडर की कालाबाजारी में कार्रवाई भी की थी। जांच में पता चला है कि आरोपी का दूसरा ठिकाना सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में भी है जहां एक दुकान से भी वह गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का धंधा चलाता है।
#CityStates #UdhamSinghNagar #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #KashipurNews #GasCylinderBlackMarketing #ParmananadpurRaid #IllegalLpgStorage #69CylindersSeized #UttarakhandPoliceRaid #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 10:36 IST
गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी: खंडहर से बरामद 65 सिलिंडर, पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर किया गिरफ्तार #CityStates #UdhamSinghNagar #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #KashipurNews #GasCylinderBlackMarketing #ParmananadpurRaid #IllegalLpgStorage #69CylindersSeized #UttarakhandPoliceRaid #VaranasiLiveNews
