Shahjahanpur News: बिना वारंट वकील के घर घुसी पुलिस, रोष
वकील ने थाने पहुंचकर जताई कड़ी नाराजगी, दरोगा से नोकझोंकसंवाद न्यूज एजेंसीपुवायां। घर में पुलिस के घुसने पर वकील ने थाने पहुंचकर कस्बा इंचार्ज और थाना प्रभारी से कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान वकील की कस्बा इंचार्ज से जमकर नोकझोंक भी हुई। किसी का मोबाइल खो जाने के मामले में ऑनलाइन शिकायत की गई है। कस्बे के एक युवक ने मोबाइल में अपना सिम डाला तो जानकारी होने पर पुलिस युवक के पास पहुंची। युवक के बात करने के बाद पुलिस रविवार दोपहर कस्बे में ही वकील संतोष पांडे के घर जा पहुंची। वकील ने बिना वारंट के पुलिस के घर में घुसने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि वह घर में घुसने वाले कस्बा इंचार्ज और सिपाहियों पर कार्रवाई कराएंगे। बाद में संतोष पांडे थाने पहुंचे और कस्बा इंचार्ज और थाना प्रभारी से पुलिस के घर में घुसने का कारण पूछा। वकील ने कहा कि यदि कोई जानकारी चाहिए थी, तो पुलिस उनको घर के बाहर आवाज देकर बुला सकती थी। बिना वारंट घर में घुसना अवैध है। थाना प्रभारी ने वकील को शांत किया। संतोष पांडे ने बताया कि वह सोमवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए अधिकारियों से शिकायत करेंगे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि गुम हुए मोबाइल की तलाश में पुलिस वकील के घर चली गई थी। वार्ता हो गई है। अधिवक्ता को कोई समस्या नहीं है।--अधिवक्ता के घर में बिना वारंट पुलिस घुसी है तो बेहद निंदनीय है। जानकारी करने के बाद एसोसिएशन में पत्र लेकर सर्वसम्मति से पुलिस के खिलाफ निर्णय लिया जाएगा। अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी। -अमरपाल सिंह गर्चा, अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन पुवायां
#PoliceEnterLawyer'sHouseWithoutWarrant #SparksOutrage #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:29 IST
Shahjahanpur News: बिना वारंट वकील के घर घुसी पुलिस, रोष #PoliceEnterLawyer'sHouseWithoutWarrant #SparksOutrage #VaranasiLiveNews
