Meerut News: इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

मेरठ। गांधी इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें इंटेलिजेंट हाउस ने जीत प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पहला मैच इंटेलिजेंट हाउस और जिलेंट हाउस के बीच हुआ। इसमें इंटेलिजेंट हाउस ने विजय प्राप्त की। दूसरा मैच जिलेंट हाउस और स्वैग हाउस के बीच खेला गया। इसमें जिलेंट हाउस ने 8 ओवर में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वैग हाउस की टीम 37 रन पर ऑल आउट हो गई। जिलेंट हाउस की टीम फाइनल में पहुंची। इसके बाद प्रतियोगिता का फाइनल मैच इंटेलिजेंट हाउस और जिलेंट हाउस के बीच खेला गया। इसमें इंटेलिजेंट हाउस ने 8 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए। जवाब में जिलेंट की टीम 62 रन पर आउट हो गई। इंटेलिजेंट हाउस ने 4 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शोभित तिवारी, चेयरमैन कृष्ण कुमार शर्मा, आदित्य नारायण, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

#PlayersShowcaseTalentInInter-HouseCricketCompetition #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 14:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा #PlayersShowcaseTalentInInter-HouseCricketCompetition #VaranasiLiveNews