Mandi News: खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया कल
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के प्रांगण में 29 मार्च को जिलाभर के लड़के-लड़कियों की बास्केटबाल टीम का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी 47वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बास्केटबाल टूर्नामेंट भरेड़ी हमीरपुर में भाग लेंगे। जिला मंडी बास्केटबाल एसोसिएशन के सचिव अशोक कुमार भुट्टो ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन से पांच अप्रैल तक चलेगी। मंडी की टीम दो अप्रैल को भरेड़ी के लिए रवाना होगी। संवाद
#PlayerSelectionProcessTomorrow #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 17:35 IST
Mandi News: खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया कल #PlayerSelectionProcessTomorrow #VaranasiLiveNews
