Firozabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मोर, ग्रामीणों ने बचाई जान

खैरगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम बबाईन में शनिवार को एक मोर करंट की चपेट में आकर झुलस हो गया। राष्ट्रीय पक्षी मोर को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। ग्राम बबाइन के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से उड़ता हुआ एक मोर अचानक टकरा गया। करंट का जोरदार झटका लगने के कारण मोर बुरी तरह झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा। पक्षी को तड़पता देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मोर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उसे प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की। क्षेत्रीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। संवाद

#PeacockGotHitByHighTensionLine #VillagersSavedItsLife #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 14:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Firozabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मोर, ग्रामीणों ने बचाई जान #PeacockGotHitByHighTensionLine #VillagersSavedItsLife #VaranasiLiveNews