UP: चंदौली में मरीज ने दूसरे मरीजों को मारी गोली, माैत; भाग रहे आरोपी को तीमारदारों ने पकड़ा

UP Crime: चंदौली के जीवक अस्पताल में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान लक्ष्मीना देवी (55) निवासी सासाराम के रूप में हुई है। वह बीते पांच अप्रैल से अस्पताल में भर्ती थीं और उनका इलाज चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह एक युवक अस्पताल पहुंचा। उसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। युवक सीधे वार्ड में पहुंचा और लक्ष्मीना देवी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। खबर अपडेट की जा रही है

#CityStates #Chandauli #Varanasi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 11, 2026, 05:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: चंदौली में मरीज ने दूसरे मरीजों को मारी गोली, माैत; भाग रहे आरोपी को तीमारदारों ने पकड़ा #CityStates #Chandauli #Varanasi #VaranasiLiveNews